Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रपति पहुंचे दमोह, जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

जबलपुर
दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर आए राष्टÑपति रामनाथ कोविंद आज यहां जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से दमोह जिले में आयोजित समारोह में शिरकत करने सुबह साढ़े नौ बजे वायुसेना के हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर गए। दमोह के सिंग्रामपुर में जनजातीय सम्मेलन में राष्टÑपति शामिल हुए।

राष्टÑपति का हैलीकॉप्टर दमोह के ग्राम जलहरी में बनाए गए हैलीपेड पर उतरा जहां से वे कार द्वारा सिंग्रामपुर पहुंचे। यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कर वे जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए। दमोह से राष्टÑपति का आगमन दोपहर 3 बज कर 20 मिनट पर वापस जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर होगा। राष्टÑपति यहां से वायुसेना के विमान द्वारा नयी दिल्ली प्र्रस्थान करेंगे। आज सुबह राष्टÑपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय राज्यमंत्री द्वय प्रह्लाद पटेल तथा फग्गनसिंह कुलस्ते भी रवाना हुए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद रविवार को दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव में आयोजित जनजातीय कार्यक्रम में पहुंचे. उनके साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. राष्ट्रपति का स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया.

स्वागत के बाद कार्यक्रम में सिंगौरगढ़ किले के शौर्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई. इसमें किले के ऐतिहासिक और सामरिक महत्व को बताया गया. इसके बाद स्कूल के बच्चों ने रानी दुर्गावती की वीरता पर गायन पेश किया. इसके बाद कलाकारों ने शास्त्रीय गायन पेश किया.

कार्यक्रम से पहले राष्ट्रपति डुमना एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जिले के जलहरी स्थित हेलीपैड पर उतरे. यहां से वे जनजातीय कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. इसके बाद वे रानी दुर्गावती की पहली राजधानी रही सिंगौरगढ़ किले जाएंगे. राष्ट्रपति  यहां रेनोवेशन के लिए 26 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरातत्व धरोहरों के संरक्षण की दृष्टि से जबलपुर में बने भारतीय पुरातत्व विभाग के नए सर्किल ऑफिस का भी उद्घाटन करेंगे. और आसपास के इलाकों के विकास के लिए 26 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्यों की नींव रखेंगे.

जानकारी के मुताबिक, विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर 3.30 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे. जबकि सीएम शिवराज सिंगौरगढ़ से भोपाल लौट आएंगे. वहीं, राज्यपाल राष्ट्रपति को विदा करने के बाद दोपहर 3.45 उत्तरप्रदेश के राजकीय विमान द्वारा लखनऊ प्रस्थान करेंगी.

गौरतलब है कि राष्ट्रपति शनिवार को मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए थे. धर्म और आध्यात्मिकता से सराबोर राष्ट्रपति श्री कोविंद नर्मदा की महात्म्यता से अभिभूत हो गये. उन्होंने उमाघाट-ग्वारीघाट में नर्मदा के अलौकिक सौंदर्य को निहारा. इसके बाद देव दीपावली से नजारे के बीच अद्र्ध चंद्राकार शक्ल में बने मंच से नर्मदा आरती का दर्शन किया था. प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोवड़े और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी नर्मदा आरती में शामिल हुए थे.

 

#राष्ट्रपति#जनजातीय

Source : Agency

पाठको की राय